DhurandharDhurandhar best movie

मुंबई :मुंबई :सिनेमाघरों में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है – धुरंधर। रणवीर सिंह की इस लेटेस्ट रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। लेकिन असली सरप्राइज है अक्षय खन्ना का किरदार और उनका एंट्री सॉन्ग FA9LA, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। Instagram से लेकर YouTube तक हर प्लेटफॉर्म पर इस गाने के रील्स और शॉर्ट्स की भरमार है।

फिल्म की कहानी: जासूसी, एक्शन और देशभक्ति का तड़का

धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है जो भारतीय खुफिया एजेंसी के एक अंडरकवर ऑपरेशन पर आधारित है। कहानी में रणवीर सिंह एक रॉ एजेंट के रूप में पाकिस्तान में घुसकर खतरनाक मिशन को अंजाम देते हैं।

फिल्म में गैंगवार, पॉलिटिकल ड्रामा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को बेहद रियलिस्टिक तरीके से दिखाया गया है। तीन घंटे का रनटाइम होने के बाद भी एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर इतना दमदार है कि दर्शक सीट से उठने का नाम नहीं लेते।

क्यों खास है यह कहानी?

  • 1999 के हाईजैक और संसद अटैक जैसी असली घटनाओं से जुड़ाव
  • इमोशनल ड्रामा और हाई वोल्टेज एक्शन का परफेक्ट बैलेंस
  • देशभक्ति को नए अंदाज़ में पेश करने का तरीका

स्टार कास्ट जिन्होने इस फ़िल्म को बड़ा हिट दिया है चले जानते है हर किरदार में जान

अक्षय खन्ना इस फ़िल्म मे एक विलन का कम कर रहे है। इसके पेहले फ़िल्म संभाजी मे उनको हमने एक विलन मतलब औरंगजेब के रूप देखा था जो लोगो को बोहोत ज्यादा पसंद आया था। अब इस फ़िल्म मे भी वो रहमान डकैट का रोल अदा कर रहे है इस किरदार से सबको चौंका दिया है।उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और खासतौर पर FA9LA सॉन्ग में उनका स्वैग – लोग बस इसी की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका अलग फैनबेस बन गया है।

फिल्म के हीरो रणवीर सिंह – अंडरकवर हीरो का रोल निभा रहे है जो हमज़ा अली माज़री / जसकीरत सिंह के डबल रोल में शानदार काम किया है। उनकी एनर्जी, इमोशनल सीन्स और कॉमिक टाइमिंग – सब कुछ परफेक्ट है।

आर. माधवन – इंटेलिजेंस ब्यूरो का दिमाग जो हर देश के सुरक्षा

इस फिल्म का एक अहम रोल जो सुपर स्टार संजय दत्त ने निभाया है ,एस.पी. चौधरी असलम के रूप में इमोशनल टच देते हैं, जबकि अर्जुन रामपाल का मेजर इक़बाल वाला ग्रे शेड कैरेक्टर कहानी में ट्विस्ट लेकर आता है।

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस मचाया धमाका अब300 करोड़ क्लब को किया पार

धुरंधर ने रिलीज के बाद से तगड़ी कमाई की है। बॉलीवूड के कई सुपर स्टार से भरी

  • पहले 7 दिनों में: ₹207 करोड़ (India Net)
  • दूसरे वीकेंड तक: ₹292-293 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹200 करोड़+ क्रॉस

फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री की तरफ बढ़ रही है। सिंगल स्क्रीन पर जबरदस्त रिस्पॉन्स और फैमिली ऑडियंस की रीपीट व्यूइंग इसे 2025 की सबसे बड़ी हिट बना रही है।

मराठी फिल्म दशावतार को मिल रही पसंती फिल्म कांतारा से मिली जुली स्टोरी जरूर देखे

निर्देशक आदित्य धर का मैजिक चला इस फ़िल्म पे

बॉलीवूड फ़िल्म का एक बड़ा नाम जिन्होने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फ़िल्म बनाई और अब ये फ़िल्म भी देश के खुफिया एजन्सी ने मध्य नजर बनाई है।जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज की यह बिग बजट प्रेजेंटेशन इंटरनेशनल लेवल की है।

धुरंधर बनाम पठान और टाइगर: बॉलीवुड के जासूसी ग्लैमर से हटकर एक कड़वी सच्चाई

धुरंधर पिछली ब्लॉकबस्टर स्पाई फिल्मों जैसे टाइगर, पठान, या वॉर से अलग है, जिनमें अक्सर स्टाइलिश एजेंट, रोमांस, और elaborate डांस सीक्वेंस होते थे।यह फिल्म जानबूझकर जासूसी को ग्लैमराइज़ करने से बचती है ये साफ नजर आता है।धुरंधर एक एजेंट को देश के लिए देनी वाली भावनात्मक और शारीरिक कुर्बानियों पर एक असहज नज़र डालती है।

फ़िल्म धुरंधर साल 2025 की 300 करोड़ का आकडा पार करने फ़िल्म हो गयी है अगर आपको फ़िल्म देखनी है तो और ऑनलाइन बूक करनी है तो Bookmyshow जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *